स्कूल परिसर में घुस एक छात्र को उठा ले गया भालू, शिक्षकों और अन्य बच्चों की सतर्कता से बच गईं छात्र की जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। जिले के पोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भालू स्कूल परिसर में घुस आया और कक्षा छह के एक छात्र को उठाकर ले गया। सौभाग्य से शिक्षकों और अन्य बच्चों की सतर्कता और हिम्मत से छात्र की जान बचा ली गई। झाड़ियों से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उसके शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान मिले हैं।

यह घटना जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर की है। स्कूल समय के दौरान अचानक भालू परिसर में घुसा और छात्र आरव पर हमला कर उसे उठाकर ले गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में आए अन्य बच्चे कक्षाओं में छिप गए। बताया जा रहा है कि भालू ने कक्षाओं के दरवाजे तोड़ने की भी कोशिश की।अपने साथी पर हमला होतेदेख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने साहस दिखाया और भालू के पीछे दौड़े। उनकी सूझबूझ और हिम्मत से आरव को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि इस घटना के बाद स्कूल में भय का माहौल बना हुआ है। घायल छात्र की हालत और पूरी घटना को देखकर बच्चे रोते-बिलखते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था। अब भालू के स्कूल परिसर तक पहुंचने से पूरे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

वहीं, देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में थानो वन रेंज के अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में भी भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। हालात को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुछ क्षेत्रों में बच्चों को वन प्रहरियों की निगरानी में स्कूल भेजा जा रहा है। हाल ही में गडूल पंचायत के कमेठ (सोड) गांव में खेत में घास लेने गई एक महिला पर दो भालुओं ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और जंगल जाने वाली महिलाओं में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थानो वन रेंज ने छह सदस्यीय वन प्रहरियों की टीम गठित की है। यह टीम भालू संभावित इलाकों में स्थित स्कूलों तक बच्चों को सुरक्षित पहुंचा रही है। इसके साथ ही जंगल में घास और लकड़ी लेने जाने वाली महिलाओं के साथ भी वन प्रहरी आवाजाही कर रहे हैं।भालू प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई गई हैं और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A bear entered the school premises and carried off a student Bear carries off a student Bear enters school premises chamoli news Teachers and other children bravely rescue the student The student's life was saved thanks to the vigilance of the teachers and other children uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक छात्र को उठा ले गया भालू चमोली न्यूज शिक्षकों और अन्य बच्चों ने हिम्मत कर बचाईं छात्र की जान स्कूल परिसर में घुस आया भालू

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More