कैंची धाम के स्थापना दिवस :  बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार (आज) तड़के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है, वहीं अभी भक्तों का पहुंचना जारी है।

सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग अर्पित किए जाने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रातभर से कतार में खड़े श्रद्धालुओं का चरणबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया।बाबा के जयकारों और श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद के रूप में मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

सुबह छह बजे के बाद भवाली की ओर लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार देखने को मिली। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से शटल सेवा लगातार संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के मंदिर तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं को किसी भी मार्ग पर अनावश्यक रूप से नहीं रोका जा रहा है।सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चौराहों और बैरियरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

नैनीताल पुलिस देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस और मंदिर समिति के सेवादार मिलकर श्रद्धालुओं के दर्शन, यातायात और प्रसाद वितरण की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कर रहे हैं। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kainchi Dham Bhowali Kainchi Dham Foundation Day: A sea of ​​devotees surges to seek blessings from Baba Neeb Karori; Uttarakhand News Nainital/Bhowali News seeking Baba Neeb Karori's darshan उत्तराखण्ड न्यूज कैंची धाम भवाली नैनीताल/भवाली न्यूज बाबा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब बाबा नीब करौरी के दर्शन

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More