केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी पत्थर और मलबा गिरने से एक स्थानीय युवक की मौत और एक अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

सोनप्रयाग। यहां केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार (आज) हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से वहां मौजूद एक स्थानीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि नेपाली मूल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज आवाज के साथ पहाड़ी से विशाल पत्थर नीचे गिरने लगे। उस समय यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी। पत्थर गिरते ही लोगों में जान बचाने के लिए अफरा -तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आसपास की कई दुकानें और क्षेत्र भी आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि घायल नेपाली नागरिक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

घटना के बाद प्रशासन ने खतरे वाले और संवेदनशील इलाकों में बनी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए इलाके को एहतियातन खाली कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि बदलते मौसम और पहाड़ियों में दरारें बढ़ने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A local youth died and another was injured after heavy stones and debris fell on the Kedarnath Yatra route a local youth died in the accident Accident news Heavy stones and debris fell on the Kedarnath Yatra route Sonprayag News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरा भारी पत्थर और मलबा दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में एक स्थानीय युवक की मौत सोनप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More