मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त द्वारा किया गया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 
बताया जा रहा की घटना 26 नवंबर की रात मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से निकल कर रास्ता भटक गई थी और ई-रिक्शा चालक उसे बहला फुसला कर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में ले गया, जहां अपने एक अन्य साथी को बुलाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को रात में ही सड़क पर छोड़ दिया, जहां रात में वह सड़क में भटक रही थी। इस बीच वहां पहुंचे दूसरा ऑटो चालक उसे अपने घर ले गया और रात को अपनी मां के साथ उसे सुलाया, दूसरे दिन पुलिस ने उसे बरामद किया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता  के मुताबिक 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई। देर तक युवती का पता नही चला तो परिजन मुखानी पुलिस के पास पहुंचें पुलिस ने आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। आरटीओ रोड से ई-रिक्शा चालक युवती को ले जाता दिखाई दिया।सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बड़ी मंडी पहुंच गई और यहां से युवती को अगले दिन बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी की खबर पर परिजन मुखानी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news e-rickshaw driver and his friend Haldwani news Mentally handicapped girl mentally handicapped girl gang-raped Mentally handicapped girl gang-raped by e-rickshaw driver and his friend police starts search for the accused uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More