गौलापार बाईपास पर स्टेडियम के पास बैंक कर्मी की चलती कार बनी आग का गोला 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार से जा रही बैंक कर्मी की कार अचानक धू-धूकर जल उठी। हालांकि इस दौरान चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। 

जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, किच्छा कार्यरत त्रिभुवन पंत की कार का छह माह पूर्व एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्होंने वाहन को मरम्मत के लिए शोरूम में दिया गया था। रविवार को ही कार मरम्मत के बाद उन्हें वापस मिली थी। सोमवार सुबह त्रिभुवन पंत कार से किच्छा बैंक ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह वापस हल्द्वानी लौट रहे थे, तभी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही पलों में कार में भीषण आग लग गई, जिसने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
घटना के समय स्टेडियम में राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता चल रही थी। कार में आग लगते ही खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी बाहर निकल आए। बीच सड़क पर कार धधकने से गौलापार बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A bank employee's car caught fire while in motion near the stadium on the Gaulapar bypass. Uttarakhand News Accident news Bank employee's car engulfed in flames Car catches fire on Gaulapar bypass near the stadium Haldwani/Gaulapar News उत्तराखण्ड न्यूज गौलापार बाईपास पर स्टेडियम के पास चलती कार बनी आग का गोला दुर्घटना न्यूज बैंक कर्मी की चलती कार बनी आग का गोला हल्द्वानी/गौलापार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More