तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, एक की मौत चार अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उधमसिंह नगर। यहां मोहल्ला रम्पुरा से आ रही बरात की कार सोमवार देर रात शाहबाद-बिलारी मार्ग पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार रुद्रपुर सीट से विधायक रहे राजकुमार ठुकराल के प्रतिनिधि व भाजपा नेता अनिल कुमार उर्फ बंटी उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकाला जा सका। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उधम सिंह नगर के मोहल्ला रम्पुरा से बरात मुरादाबाद के बिलारी जा रही थी। दूल्हा समेत बरातियों की कारें आगे निकल चुकी थीं। वहीं दूसरी कार भाजपा नेता बंटी चला रहे थे।जिसमें बंटी के साथ ही अमर, शिवशंकर मोर्य, बाबू, धर्मेंद्र और अमन सवार थे। यह सभी बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित चौधराना मंदिर के पास खड़ी एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला आधा हिस्सा ट्रॉली में फंस गया।मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तुरंत घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने अनिल उर्फ बंटी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बंटी का हाथ कटकर अलग हो गया था। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन साथ के लोग उन्हें सीधे उधम सिंह नगर इलाज के लिए ले गए। अचानक हादसे के बाद बरात में शामिल होने जा रहे काफी लोग वापस लौट गए।कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को रामपुर भेज दिया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding car rammed into a tractor-trolley parked on the roadside Accident news four others injured one dead udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More