पत्नी के साथ विवाद में युवक ने देर रात फन्दे से लटक कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां 23 वर्षीय युवक ने घर में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर पश्चिम का रहने वाला 23 वर्षीय विक्की देर रात किसी शादी समारोह में गया हुआ था। जहां से घर लौटा तो उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। झगड़े के बाद सभी लोग सोने चले गए। इसी बीच देर रात विक्की उठा और पत्नी की चुनरी से फांसी लगा ली। तभी अचानक पत्नी भी उठ गई। आंखों के सामने पति को फंदे पर लटके फड़फड़ाते देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में विक्की को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे।अस्पताल पहुंचने तक विक्की की सांस चल रही थी। जिसके बाद विक्की को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रात करीब 3 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की पेंटिंग का काम करता था और दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का मासूम बच्चा भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man committed suicide by hanging himself late at night due to a dispute with his wife Haldwani news sucide news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More