बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के तोली गांव में अखरोट तोड़ रहे एक युवक पर ततैयों के झुंड नेअचानक हमला बोल दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट के कर्मी दोबाड़ निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह दुबड़िया पुत्र केशर सिंह बीते दिनों अपनी ससुराल तोली गया हुआ था। वह पेड़ में चढ़कर अखरोट तोड़ रहा था। इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। चेहरे तथा सिर में जगह-जगह काटने से रमेश की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन से परिजनों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को रमेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार रमेश हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जो करीब दस दिन पहले ही घर आया था। उसका एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]