घर से पास स्थित एक पार्क में बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जमालपुर इलाके में सोमवार शाम कुछ युवकों ने सुमित चौधरी नामक युवक को घर से पास स्थित एक पार्क में बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही सुमित को गोली मार दी गई। गोली लगने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही उसके दोस्तों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

 

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों की तलाश में दबिशें शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक सुमित चौधरी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारी गई थी।वह युवक अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुमित चौधरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a park near his home a young man was shot dead A young man was shot dead after being called to a park near his home crime news haridwar news murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज घर से पास स्थित एक पार्क मर्डर न्यूज युवक की गोली मारकर हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More