बार-रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजपुर स्थित एक बार-रेस्टोरेंट के बाहर बीती रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुए विवाद में पर गोली चलने एक स्थानीय युवक घायल हो गया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

थाना राजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को मसूरी डाइवर्जन से आगे एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल था, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया।घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनारवाला देहरादून के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर दो युवकों व एक युवती से उनका विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों की देर रात्रि रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी और घायल युवक के 10-12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा डराने के नियत से हवा में फायर किया गया, जिसमे एक गोली संभव गुरुंग को लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

 

वही घटना के संबंध में संभव गुरुंग के परिजनों द्वारा थाना राजपुर पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में गोली चलाने वाले अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है। बताया जा रहा हैं गोली चलाने वाला युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला हैं औऱ देहरादून में पढ़ाई करता हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A dispute between two parties outside a bar-restaurant a young man was injured after being shot A young man was injured after being shot in a dispute between two parties outside a bar-restaurant crime news dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोली लगने से युवक घायल देहरादून न्यूज दो पक्षों के बीच विवाद बार-रेस्टोरेंट के बाहर

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More