महिला को गोली मारकर आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर।  ऊधमसिंहनगर जिले में अपराधों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। अब काशीपुर में दूध लेने जा रही तलाकशुदा महिला पर अज्ञात युवक ने पीछे से फायर झोंक दिया। गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में उसे काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह काशीपुर के महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी। तभी रास्ते में एक अज्ञात युवक ने पीछे से उसकी कनपटी पर पिस्‍टल रखकर गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस मामले में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि महिला का करीब छह माह पूर्व अपने पति से तलाक हो गया है। उसकी शादी तीन साल पहले यूपी के खुर्जा निवासी रवि कुमार नामक युवक से हुआ था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More