लाखों की स्मैक के साथ आरोपी पति पत्नी पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में लाखों की स्मैक के साथ पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था वाहन चैकिंग के दौरान आंवला चौकी क्षेत्र में अभियुक्त आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मौ0 आरिफ निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जनपद (नैनीताल) उम्र-31 वर्ष एवम उसकी पत्नी चांदनी पत्नी आसिम उर्फ बुड्ढा एवम उनका साथी अमन को क्रमशः 10.40 ग्राम अवैध स्मैक, 8.80 ग्राम अवैध स्मैक व 7.0 ग्राम अवैध स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में विवाद फिर सिर पर रॉड से दो वार और नदी में ठिकाने लगाया शव... अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा 

बरामद स्मैक के स्रोत के सम्बन्ध में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि स्मैक सलीम नामक निवासी बहेडी से लाना बताया है। अभि0 आसिम उर्फ बुड्ढा व चाँदनी (पति-पत्नी) व उनका साथी पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुके है। जिनका अपराधिक इतिहास निम्नवत है। अभियुक्तगणों को समय से मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक दीपा जोशी, हे0का0 साबिया अंसारी, का0 दिलशाद अमद, मुन्ना सिंह एवं अमनदीप सिंह सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused husband wife caught by police with smack worth lakhs crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More