चर्चित ऑडियो क्लिप मामले में आरोपी अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज होगी एसआईटी के सामने पेश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर कल देहरादून पहुंचीं। आज वह एसआईटी के सामने पेश होंगी।उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर अंकित हत्याकांड को लेकर वायरल किए गए ऑडियो क्लिप की एसआईटी जांच करेगी।

कल तक उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कोई अता-पता नहीं था। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में घर है। हरिद्वार पुलिस ने इस घर पर नोटिस चस्पा किया गया था।   वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं हैं।
 
अभिनेत्री ने इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है। इसी मामले में 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आई थीं।इसके बाद से उर्मिला का कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने भी उसके सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा कर बयान और साक्ष्याें के साथ बुलाया है। शनिवार शाम मोबाइल नंबर मिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी स्विच ऑफ आ रहा है। बता दें कि उर्मिला सनावर कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें दोनों आरोपियों पर जान बूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आप को साजिश का सूत्रधार बताकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Actress Urmila Sanawar accused in the controversial audio clip case Actress Urmila sanawar accused in the controversial audio clip case related to the Ankita murder case dehradun news uttarakhand news will appear before the SIT today अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप मामले में आरोपी अभिनेत्री उर्मिला सनावर अभिनेत्री उर्मिला सनावर उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More