अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीनों दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) रीना नेगी की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या (IPC की धारा 302), साक्ष्य मिटाने (धारा 201), और महिला के साथ अभद्रता (धारा 354) के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराते हुए सभी तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, साथ ही प्रत्येक आरोपी पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसके अलावा, अदालत ने अंकिता के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। इस फैसले को पीड़िता के परिवार और समाज के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

फैसला सुनाए जाने से पहले ही अदालतपरिसर में माहौल तनावपूर्ण था। कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट के बाहर हजारों की भीड़ जमा थी।गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र अदालत परिसर के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले नाराज भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर अदालत की ओर बढ़ने का प्रयास किया।पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस केस में विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में दमदार पैरवी की। 19 मई को उन्होंने बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब देकर सुनवाई प्रक्रिया को समाप्त किया था। कोर्ट ने फिर 30 मई को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

ज्ञात रहें कि सितंबर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वह ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी, जिसका संचालन भाजपा नेता का बेटा पुलकित आर्य कर रहा था। आरोप है कि अंकिता पर रिसॉर्ट के वीआईपी ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव बनाया गया था, जिसका उसने विरोध किया। इसी के चलते 18-19 सितंबर की रात उसकी हत्या कर दी गई और शव को चिल्ला नहर में फेंक दिया गया। इस हत्याकांड की पहली सुनवाई 30 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी। एसआईटी की गहन जांच के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 500 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रदेश की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita bhandari murder case Court of Additional District and Sessions Judge In the Ankita Bhandari murder case kotdwar news sentenced the three accused to life imprisonment the court of Additional District and Sessions Judge sentenced the three accused to life imprisonment uttarakhand news अंकिता भंडारी हत्याकांड अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज तीनों दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More