घर में चल रहे अवैध क्लीनिक को प्रशासन ने किया सील, बायो मेडिकल वेस्ट मिलने पर लगाया 50 हजार रुपए का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौजाजाली आम का बगीचा में एक घर में चल रहे अवैध क्लीनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अवैध क्लीनिक से प्रसव के दौरान उपयोग किये जाने वाले उपकरण और दवाइयों को भी जब्त कर लिया गया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मिलने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आमिर अरशद नाम के व्यक्ति ने गौजाजाली क्षेत्र में एक घर में अवैध क्लीनिक संचालित होने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गौजाजाली आम का बगीचा स्थित शाकिरा उर्फ डा. ममता दाई के आवास में छापा मारा। छापेमारी के दौरान शाकिरा के आवास में प्रसव के दौरान उपयोग किये जाने वाले उपकरण और भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई। वही शाकिरा ने एक अन्य किराये के मकान पर भी टीम ने छापेमारी की। वहां भी दवाइयां और उपकरण बरामद हुए। छापेमारी में पाये गए सामान व दवाइयों को 17 बॉक्स को सीलबंद कर शाकिरा की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया गया। छापेमारी में यह बात निकल कर आई की अवैध क्लीनिक में बड़ी सं या में डिलीवरी कराई गई है। प्रशासन ने दोनों स्थानों को सील कर दिया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट मिलने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डा. राहुल लसपाल, एसीएमओ डा. रश्मि पंत सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि छापेमारी में अवैध क्लीनिक से प्रसव के दौरान उपयोग किये जाने वाले उपकरण और दवाएं बरामद हुए हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि अवैध क्लीनिक में डिलीवरी कराई जा रही थी। जिसके बाद अवैध क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration sealed the illegal clinic running at home fined Rs 50 Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More