प्रशासनिक सख्ती : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर चार और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने चार और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई अभिभावकों से मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

नोटिस जारी किए गए विद्यालयों में माउंट कार्मल सेरा स्कूल नरीपुर लामाचौड़, हैप्पी स्टेप्स स्कूल देवलचौड़, एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल शामिल हैं। इससे पहले जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली और भीमताल क्षेत्र के 101 स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल 105 निजी विद्यालय प्रशासन के निशाने पर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

जांच में सामने आयाकि कई स्कूल एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ विद्यालयों पर खास दुकानों से किताबें और अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं। कई स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर जरूरी सूचनाएं और शुल्क विवरण भी सार्वजनिक नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूलों को 15 दिनों के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने और एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी विक्रेता विशेष की अनिवार्यता खत्म करने, वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची सार्वजनिक करने तथा अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि के समायोजन और धनवापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्रशासन ने मामले की जांच केलिए विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां भी गठित की हैं, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता निलंबन या निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's strictness on private schools Administrative strictness: On the instructions of District Magistrate Nainital Haldwani news instructions of District Magistrate Nainital show cause notices were issued to four more private schools uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More