आजादी के 75 साल बाद क्वीरीजिमियां मोटर मार्ग निर्माण के लिए निविदा आंमत्रण से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। आजादी के 75 साल के बाद क्वीरीजिमियां मोटर मार्ग का सपना पूरा होता दिख रहा है। अभी सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। हालाकि लोक निर्माण विभाग ने आगे लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए सड़क के निर्माण के लिए निविदा आंमत्रित कर दी है। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बताते चलें कि इस मोटर मार्ग के लिए ग्राम पंचायत क्वीरीजिमिया के ग्रामीणो ने दो बार चुनाव का बहिष्कार किया था। उसके बाद इस मोटर मार्ग का मामला सुर्खियो में आया। पहले चुनाव बहिष्कार के बाद आज पांच साल पूरे होने को है, तब जाकर आज इस क्षेत्र के लोगो की मुराद को पंख लगे है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला पंचायत के चुनाव में ग्रामीणो से वोट डालने के लिए राजी किया था। यहां पर बता दें कि 2019 में ग्रामीण त्रिस्तरीय पंचायत का भी बहिष्कार कर रहे थे। उसके बाद जिला पंचायत की बैठक से लेकर शासन तथा सरकार तक लगातार इस मोटर मार्ग की पैरवी की। आज जिसका सुखद परिणाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

तीन दिसम्बर को जिला पंचायत की बैठक में इस सड़क के मामले को फिर जोरदार ढंग से उठाया गया था। मर्तोलिया को लोनिवि डीडीहाट के अधिशाषी अभियंता थपलियाल ने बताया कि इस मोटर मार्ग को बनाने के लिए शासन ने पांच किमी भाग के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 1.48 करोड़ रुपये का प्राविधान रखा गया है। आगे इस मोटर मार्ग को सांई पोलू तक जाना है। सांई गाड़ में 24 मीटर स्पान का पुल भी बनेगा। थपलियाल ने बताया कि बजट की प्रतिआशा में निविदा आंमत्रित की गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही मोटर मार्ग की कटिंग का काम शुरु होगा।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता के संघर्षो का परिणाम है, कि जनता को सड़क मिल गयी है। कहा कि इसके लिए सरकार को कोई श्रेय नहीं है। यह केवल जनता के दो चुनावो के बहिष्कार की एकता का परिणाम है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More