चालक की हत्या करने के बाद डीसीएम लूट शव ठिकाने लगाने जा रहें तीन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। सिलाई का धागा लादकर काशीपुर से बदायूं जा रहे चालक की हत्या कर लुटेरों ने डीसीएम लूट ली। उसी में चालक का शव रख ठिकाने लगाने जा रहे तीन लुटेरे चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

उधमसिंह नगर, उत्तराखंड के थाना जसपुर के धरमपुर घाड़ीपुरा गांव के रहने वाले बृजेन्द्र सिंह (34) शनिवार को काशीपुर से सिलाई का धागा लोड कर बदायूं के लिए निकले थे। बरेली टोल प्लाजा के पास वाहनों के कागज चेक कर लोगों ने बृजेन्द्र से पूछताछ की। उसने बताया कानपुर जा रहे हैं तो वह भी डीसीएम में सवार हो गए और साथ ले चलने को कहा। सीतापुर मार्ग पर एक ढाबे में उन्होंने डीसीएम रुकवाई और चालक को शराब पिलाई। नशे में होने की बाद उसमें से एक ने खुद स्टेयरिंग संभाल ली। कुछ दूर चलने के बाद सवार लोगों ने तमंचे की बट से हमला कर बृजेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। डीसीएम लूटने के बाद वह शव ठिकाने लगाने वाले थे तभी पुलिस को गदनखेड़ा चौराहे के पास तलाशी के दौरान डीसीएम में बृजेन्द्र का शव मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों में अलीगढ़ के अलफपुर गांव राहुल, दूसरा बुलंदशहर नेहरूपुर का रवि और तीसरा बिहार के दरभंगा चंदन कुमार है, जबकि चौथे फरार साथी का नाम बदायूं निवासी अजय बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After killing the driver crime news three robbers who were going to hide the dead body of DCM US nagar news Uttrakhand news were caught by the police

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More