हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा का जल नहाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पीने योग्य नहीं। पिछले महीने गंगा के जल की गुणवत्ता की जांच उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने की थी। उसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में आई है। इस श्रेणी में पानी पीने योग्य नहीं माना जाता है।
बताते चलें कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर महीने गंगा के पानी के नमूना लेकर जांच कराता है। पीसीबी के अधिकारियों के अनुसार इसी क्रम में पिछले महीने हरिद्वार में पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में मिला है। बी श्रेणी का पानी नहाने के लिए ठीक होता है, लेकिन पीने के लिए नहीं होता। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हरिद्वार में गंगा का पानी काफी समय से बी श्रेणी में रिपोर्ट हो रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]