कुमाऊं आयुक्त से वार्ता के बाद उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ ने हड़ताल वापस लेने का लिया फैसला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक के बाद संगठन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।
 
शनिवार को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हल्द्वानी कैंप कार्यालय में विगत दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर चली आ रही ट्रक मालिकों की हड़ताल के संबंध में अध्यक्ष मंडी परिषद (दर्जा राज्यमंत्री) डॉ अनिल दब्बू की मौजूदगी में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयुक्त द्वारा विस्तार पूर्वक उनकी मांगों पर चर्चा कीगई। ट्रक ओनर्स पदाधिकारी की विभिन्न मांगों पर चर्चा के दौरान पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक वार्ता होने पर अपनी हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया गया। चर्चा के दौरान विभिन्न बातों में सहमति के संबंध में आयुक्त ने कहा कि पहाड़ों में जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों की रैंडम चैकिंग कर धर्म कांटा में उन्हें तुलवाया जाएगा साथ ही अधिक भार वाले वाहनों का तत्काल चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी। इस हेतु उन्होंने परिवहन व पुलिस विभाग को आज ही से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ओवरलोडेड वाहनों के चालान आदि मामलों पर किसी भी प्रकार से कोई शिकायत आदि प्रकाश में आने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में संगठन के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा, इसका आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा बैठक में अवगत कराया। बैठक में संगठन की मांग जो नेशनल परमिट के वाहन (अधिक टायर वाले) अधिक भार/ ओवरलोडेड पहाड़ों की जा रहे होते हैं उन पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग पर आयुक्त ने कहा की इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़े वाहनों को पहाड़ी क्षेत्र में जाने से रोक लगाने के साथ ही उन पर कार्रवाई की
जाएगी ताकि इन वाहनों में आ रही अधिक सामग्री को छोटी वाहनों के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा जा सके और स्थानीय ट्रक व्यवसाईयों को भी लाभ मिले। बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में संचालित खड़िया, खनन कार्य में जुड़े ट्रक जो अधिक भार लेकर आ रहे हैं उन पर भी कार्यवाही की मांग व ओवरलोडिंग रोके जाने की मांग पर आयुक्त ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन के माध्यम से उन क्षेत्रों में धर्म कांटा लगाए जाने के साथ ही ओवरलोडिंग को रोके जाने हेतु कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों में ओवरलोडेड वाहनों की रोकथाम हेतु धर्म कांटा लगाए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में देवभूमि ट्रक एसोसिएशन की मांग जो आरटीए की बैठक में उन्हें भी प्रतिभाग करने की थी इस संबंध में आयुक्त ने कहा कि अगली बैठक से उनकी भी प्रतिभागिता इसमें रहेगी। अध्यक्ष मंडी परिषद डॉ अनिल कुमार डब्बू ने कहा कि इस प्रकरण को मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता लिया है ट्रक मालिकों की जोभी मांग है इसका सकारात्मक कार्य करते हुए कानून का पूर्ण पालन कराया जाएगा तथा उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।
 
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेई, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी गुरदेव सिंह, अल्मोड़ा अनीता चंद, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि ट्रक महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, संघ के पदाधिकारी दिनेश बिष्ट भाष्कर जोशी, जगमोहन उप्रेती, विक्रम आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After talks with Kumaon Commissioner Haldwani news Talks with Kumaon Commissioner Uttarakhand Devbhoomi Truck Honors Federation decided to withdraw the strike uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More