कोरोना वेरिएंट बीएफ 7 के अलर्ट के बाद अब नैनीताल स्वास्थ्य महकमा भी हुआ सजग, टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। देश में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 के अलर्ट के बाद अब नैनीताल जिले में भी स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। नैनीताल जो कि पर्यटक स्थल है देश-विदेश से सैलानी भी यहां आएंगे लिहाजा स्वास्थ्य महकमे को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी का कहना है कि कोरोना के पहले और दूसरे चरण की लगभग सारी व्यवस्थाएं जिले में स्वास्थ्य महकमे के पास उपलब्ध हैं। अब केवल टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर ध्यान देना है इसके अलावा बूस्टर डोज को लेकर भी ज्यादातर कैंप लगाए जाएंगे। फिलहाल जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी चल रही है जैसे ही बूस्टर डोज उपलब्ध होंगे फिर से व्यापक पैमाने पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही जिले में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है लेकिन आने वाले दिनों के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। सीएमओ ने बताया कि वेरिएंट बीएफ 7 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग को बढ़ाएं इसके अलावा अस्पतालों में आने वाले सर्दी जुकाम सहित अन्य संक्रमण बीमारियों से ग्रसित लोगों के कोविड-19 टेस्ट कराई जाए। थर्टी फर्स्ट और नए साल के मौके पर नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंचेंगे ऐसे में विदेशी पर्यटकों के भी आने की संभावना है स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि नैनीताल में अतिरिक्त कैंप लगाकर बाहर से आने वाले सैलानियों की टेस्टिंग भी की जाए जिससे कि इस संक्रमण बीमारी को फैलने रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the alert of Corona variant BF7 Haldwani news instructions given to increase testing and surveillance now the Nainital health department has also become alert Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More