नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद उधमसिंह नगर में दो गुटो में बटी कांग्रेस, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल ने पार्टी के भीतर फिर से आंतरिक कलह की आग भड़का दी है। पार्टी हाईकमान द्वारा नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद उधम सिंह नगर में असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर हिमांशु गाबा को उधमसिंह नगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद से सी पी शर्मा को हटाकर महिला कार्यकर्ता ममता रानी को नई जिम्मेदारी दी गई है। हाईकमान के इस फैसले से एक पक्ष जश्न मना रहा है, तो दूसरा खेमा खुलकर विरोध के मूड में है।रुद्रपुर नगर निगम के कई कांग्रेस पार्षदों ने सिटी क्लब में प्रेस वार्ता कर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।पार्षदों का कहना है कि पहले से ही कांग्रेस की चुनावी स्थिति कमजोर है और ऐसे समय में पुराने जिलाध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी देना, साथ ही तेज तर्रार कार्यकर्ताओं की अनदेखी, पार्टी को और कमजोर करने वाला कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

पार्षदों ने आरोप लगाया कि पार्टी हाईकमान ने स्थानीय नेताओं की राय को दरकिनार कर यह निर्णय लिया है। उन्होंने साफ कहा कि अब वे कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, और न ही पार्टी के लिए कोई संगठनात्मक कार्य करेंगे। अब रुद्रपुर में कांग्रेस दो गुटों में बंटी दिखाई दे रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the announcement of new district presidents Congress split into two factions in Udham Singh Nagar many councilors resigned Rebellion in Congress after the announcement of new district presidents rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधम सिंह नगर में दो गुटो में बटी कांग्रेस उधमसिंह नगर न्यूज नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद कांग्रेस में विद्रोह रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More