मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार ने मंत्रियों के बीच विभागों का किया औपचारिक बंटवारा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को कई अहम और बड़े विभागों की जिम्मेदारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार ने मंत्रियों के बीच विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया है। इस फेरबदल में कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे सरकार के कामकाज को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

सबसे प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को कई अहम और बड़े विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। ये सभी विभाग पहले प्रेमचंद अग्रवाल के पास थे। इस बदलाव को सरकार के भीतर शक्ति संतुलन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

वहीं खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन जैसे जनहित से जुड़े विभाग दिए गए हैं। इन विभागों के जरिए राज्य के विभिन्न वर्गों के कल्याणकारी योजनाओं को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

इसके अलावा भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवंमध्यम उद्यम (MSME) और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सौंपे गए हैं। इन विभागों का सीधा संबंध राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास से है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दे पर उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रहती है।

तो राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा,ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सौंपे गए हैं। ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा जैसे विभाग राज्य के दीर्घकालिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के इस बंटवारे को राज्य सरकार के आगामी विकास एजेंडे के अनुरूप एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Departments Assigned to Ministers Post-Cabinet Expansion Following the cabinet expansion the government has formally allocated portfolios among the ministers; Cabinet Minister Madan Kaushik has been entrusted with the responsibility of several key and major departments uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को मिलें विभाग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More