सिरफिरे आशिक ने हत्या के बाद आरे से शरीर के टुकड़े कर कुकर में उबाल मिक्सी में पीस दिया लिव इन में रह रही प्रेमिका की लाश को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के व्यक्ति ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 32 साल की एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शव के टुकड़ों को कुकर में डालकर उबालता था और फिर मिक्सर में पीसता था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घर से हत्या में प्रयुक्त सभी सामग्री जब्त कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त जोन, जयंत बाजबले का कहना है  कि मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था जिससे वह महिला के टुकड़े करता था और फिर वह उन्हें कूकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था। हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

यह मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस स्टेशन की गीता-आकाशदीप सोसायटी का बताया जा रहा है। पुलिस जानकारी से सामने आया है कि सोसायटी की 7वें फ्लोर पर 56 वर्षीय मनोज साहनी अपने 36 वर्षीय प्रेमिका सरस्वती वैद्द के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बीच कुछ दिनों से आसपास के लोगों को मनोज के फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मनोज के फ्लैट में पहुंची तो पुलिस को अंदर तेज दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने देखा तो घर में महिला के शव के टुकड़े पड़े थे। यह देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनोज और सरस्वती का किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान गुस्से के कारण मनोज के सिर पर खून सवार हो गया और उसने सरस्वती की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चेनशॉ ( पेड़ कटर ) लेकर आया और शव को कई टुकड़ों में बांट दिया। यही नहीं आरोपी ने बदबू व शव मिटाने के लिए शव के टुकड़ों के प्रेशर कुकर में भी उबाला। पुलिस ने शव के टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भिजवाया है। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the murder boiled it in the cooker and grinded it in the mixer crime news mumbai news the dead body of the girlfriend living in the live-in the mad lover cut the body into pieces with a saw

More Stories

महाराष्ट्र

विमान में बम की सूचना पर कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लेंडिंग   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नागपुर। कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में लैंड किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में बम के रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया […]

Read More
महाराष्ट्र

मुंब्रा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौत के साथ कई अन्य हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता   मुंबई। थाने जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा जा रही लोकल ट्रेन से 10 से […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया। बुधवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 86 साल के थे। मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार मुंबई […]

Read More