मासूम की निर्मम हत्या के बाद फूटा जन आक्रोश, परिजनों सहित स्थानीय लोगो ने घेरी काठगोदाम चौकी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार में 10 साल के मासूम की निर्मम हत्या के बाद फूटे आक्रोश में परिजनों ने बुधवार (आज) काठगोदाम चौकी का घेराव कर घटना का त्वरित खुलासा और न्याय की मांग की।

बताते चलें कि अमित मौर्या सोमवार (04 अगस्त) को अपने घर से एक कोल्ड ड्रिंक खरीदने निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। लापता होने के अगले दिन मंगलवार (05 अगस्त) को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खोज के दौरान एक आम के बगीचे में जो दृश्य सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। तीन फीट गहरे एक गड्ढे में अमित का शव दफन मिला। शव का सिर और एक हाथ की कलाई कटी हुई थी। उसका धड़ एक कट्टे में बंद था और ऊपर से मिट्टी से ढका हुआ था। गड्ढे के पास ही खून से सने हुए कपड़े भी बरामद हुए। मासूम बच्चे की इतनी नृशंस हत्या ने लोगों को हिला दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

इस हृदय विदारक घटना के बाद अमित के परिजनों सहित स्थानीय लोगो ने न्याय की मांग को लेकर बुधवार (आज) काठगोदाम चौकी का घेराव किया। उनका एक ही सवाल था “हमारे मासूम अमित की इस बर्बर हत्या का इंसाफ कब मिलेगा? जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलवाओ।”

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर कड़ी निगरानी बनाए रखते हुए फॉरेंसिक जांच भी तेजी से शुरू कर दी है। बरामद सबूतों (शव, कपड़े, कट्टा) की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्याकांड के पीछे के मकसद और संदिग्धों की तलाश के लिए जांच तेज की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इस भयानक अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Brutal murder of an innocent crime news Haldwani news local people including family members surrounded the Kathgodam police post public outrage erupted Public outrage erupted after the brutal murder of an innocent uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज परिजनों सहित स्थानीय लोगो ने घेरी काठगोदाम चौकी फूटा जन आक्रोश मासूम की निर्मम हत्या हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More