अंकिता हत्याकांड: हत्यारोपी पुलकित आर्य एवं अन्य दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्‍टर के तहत होगी कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश भर की जनता के विरोध एवं आक्रोश के चलते पुलिस अब हत्यारोपी पुलकित आर्य पर और अधिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसका यह अकेला अपराध नहीं है। इससे पहले उस पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। इनमें से एक हरिद्वार में दर्ज है। अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अंकिता हत्‍याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपित रिसार्ट के स्‍वामी पुलकित आर्या, प्रबंधक सौरभ भाष्‍कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्‍ता के विरुद्ध गैंगस्‍टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलकित बेहद शातिर है। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

मुकदमे में अन्य दोनों आरोपियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ सबूत एकत्र करने में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी पुलकित व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस को पुलकित के कई और कारनामों का पता चला है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उस पर हरिद्वार में एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी विचाराधीन है। दऐसे में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी इसकी गैंग का सदस्य बनाया जाएगा। वहीं पुलकित के रिजॉर्ट के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसने कितनी अवधि में किस स्रोत से पैसा इकट्ठा किया। यदि उसकी अवैध संपत्तियां सामने आती हैं, तो गैंगस्टर के तहत उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita murder case Ankita murder case: Action will be taken against the killer Pulkit Arya and both the other accused under gangster dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More