एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान तीन युवतियों को रेस्क्यू कर एक स्पा सेंटर को किया सील

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में प्रिया मॉल में चल रहे कूल स्पा सेंटर से दूसरे प्रदेश की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया। अनियमितताओं पर प्रशासन ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

जिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि शहर के कई स्पा और कैफे सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।इसी के तहत एसएसआई अनिल जोशी और पुलिस फोर्स के साथ टीम ने विभिन्न सेंटरों पर छापा मारा। जांच के दौरान कूल स्पा सेंटर में ग्राहक प्रवेश रजिस्टर, पुलिस सत्यापन, ग्राहक आईडी रिकॉर्ड, लाइसेंस और थैरेपिस्ट प्रमाणपत्र नहीं मिले। इसके अलावा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। टीम ने मौके से तीन युवतियों को सुरक्षित निकालकर उनका सत्यापन किया और उन्हें रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना परगना मजिस्ट्रेट को दी गई, जिसके निर्देश पर कानूनगो अरुण कुमार ने मौके पर पहुँचकर कूल स्पा सेंटर को सील कर दिया। प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक एवं संचालक के विरुद्ध थाना काशीपुर में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम की कार्रवाई के बाद कई अन्य स्पा सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Team During a raid on spa centres kashipur news raid on spa centres rescue of three girls sealing of one spa centre the anti-human trafficking team rescued three girls and sealed one spa centre udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एक स्पा सेंटर सील एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और पुलिस काशीपुर न्यूज तीन युवतियों का रेस्क्यू स्पा सेंटरों पर छापेमारी

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More