एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध हेरोइन के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। यहां उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) नवनीत भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कुमाऊं यूनिट को सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ आर बी चमोला के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर किच्छा में छापेमारी की और शिव मंदिर के पास से दो तस्करों चमन बाबू (30 वर्ष) निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली मोहम्मद शादाब अंसारी (23 वर्ष) निवासी मुंडिया जागीर, थाना देवरनियाँ, जिला बरेली को 262 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत ₹80 लाख) रंगे हाथों पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन (रायनवादा, बरेली) से लाए थे। एसटीएफ को कई अन्य तस्करों के नाम भी मिले हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Narcotics Task Force Anti Narcotics Task Force arrested two interstate smugglers with illegal heroin arrested two interstate smugglers crime news Kichha news udham singh nagar news uttarakhand news with illegal heroin

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More