बस रुकवाकर लगाए समाज विरोधी नारे, पुलिस ने किया 22 लोगो के खिलाफ केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां गोवर्धनपुर में बड़ा विवाद होने से टल गया। बस से जा रहे कुछ लोगों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बस रुकवाकर कथित तौर पर समुदाय विरोधी नारे लगाए। इससे नाराज लोगों ने बस को घेर लिया। भीड़ बढ़ते देख आरोपी बस लेकर भाग निकले। 

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लालचंदवाला मार्ग से आ रही बस हाईवे पर रुके और इसमें सवार लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय लोग एकठ्ठा हो गए और उन्होंने बस का घेराव शुरू कर दिया। इस बीच बस में सवार लोग बस लेकर निकल गए। बाद में ग्रामीण गोवर्धनपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने उन्हें थाने भेज दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसओ खानपुर अरविंद रतूड़ी ने बताया कि 22 लोगों के खिलाफ नामजद अैर अन्य अज्ञात के खिलाफ दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti-social slogans raised by stopping the bus haridwar news police filed a case against 22 people Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More