ज्वेलर्स का 13.50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की शहर के एक ज्वेलर ने अपने कारीगर पर 13.50 लाख का सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ज्वेलर्स की तहरीर पर कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शहर के दो सुनारों के कारीगरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सिविल लाइन्स कोतवाली को ज्वेलर विजय चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उसके यहां अल्ताफ पुत्र यासीन मुंडोल निवासी गुलाब नगर और मूल निवासी झीनके पोस्ट नालीकुल जिला हुगली करीब नौ माह से काम कर रहा था। वह कई सालों से शहर के अन्य दुकानों पर भी कारीगरी कर चुका था। जिसके चलते ही कारीगर अल्ताफ को करीब 13.50 लाख रुपये का सोना गलवाने के लिए दिया था। सोना लेकर अल्ताफ मेन बाजार में गणपति मार्केट गया था। जहां पर सोने को गलाने का काम होता है लेकिन वहां से वह सोना लेकर फरार हो गया। ज्वेलर्स की तहरीर पर पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल की लेकिन कारीगर के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच कारीगर ने व्हाट्सऐप पर दो फोटो भेजे और बताया कि इन दो लोगों के दबाव में आकर वह सोना लेकर फरार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

इंस्पेक्टर मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस फरार कारीगर के फोन रिकॉर्ड और अंतिम लोकेशन को भी खंगाल रही है। एक अर्ध सरकारी बैंक खाते में फरार कारीगर का अकाउंट भी मिला है। इसमें नाम अलग दर्ज है। साथ ही दो संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। फरार कारीगर की तलाश को हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Artisan absconds with jeweler's gold worth Rs 13.50 lakh haridwar news police starts investigation on complaint Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More