देहरादून में चार बड़ी घोषाणाओ के साथ वोट साधने की तैयारी कर गए अरविंद केजरीवाल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दिल्ली में जब मैं सीएम बना तो गर्मियों में 8 घंटे का पावर कट होता था। हमने घर-घर जाकर काम करवाया। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। मैं बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं।पहली- दिल्ली की तरह उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दूसरी- हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी- कोई पावर कट नहीं लगेगा। उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देंगे। चौथी- किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचने पर कही। आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/11/farhan-akhtars-toofan-accused-of-promoting-love-jihad-before-release/

उत्तराखंडवासियों को मेरा नमस्कार,  उत्तराखंड आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है इस सम्बोधन के बाद केजरीवाल ने सत्ता पर काबिज लोगो को तंज कसते हुए कहा कि भगवान ने इस देवभूमि को सब कुछ दिया है। यहां मेहनती, अच्छे और ईमानदार लोग हैं, बावजूद उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में दो पार्टियां है। चक्की के दो पाटों की तरह इन दोनों पार्टियों के बीच में उत्तराखंड की जनता पिस रही है।दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग्स कर रखी है। एक साल तुम, एक साल हम। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर चुटकी लेते हुए कह दिया कि सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है तो विपक्ष एक महीने से अपना नेता ही नहीं चुन पा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

केजरीवाल ने कहा कि जल्दी ही उत्तराखंड आऊंगा और आपके सामने उत्तराखंड के सीएम फेस की घोषणा करके जाऊंगा। जो काम 70 साल में सभी पार्टियां नहीं कर पाई, वह आज दिल्ली में हो रहा है। वैसा ही विकास यहां उत्तराखंड में भी होगा। रोजगार को लेकर हमारी पार्टी में पूरा प्लान बन रहा है। हम जल्दी ही अपनी योजना आप सबके सामने रखेंगे। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि बड़े-बड़े घर के लोग भी सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कर रहे हैं। हमने पांच साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। आप हमारी सरकार बनवाइये, हम स्कूलों से आपके पैसे वापस कराएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arvind kejariwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More