उत्तराखण्ड में आप की सरकार आते ही सरकार के राजस्व में भी वृद्धि के साथ जनता को भी उपलब्ध हो सकेगी कई सुविधाएं – आतिशी

ख़बर शेयर करें -

    
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता सहित कई योजनाओं की गारंटी देने के ऐलान के साथ ही अब आम आदमी पार्टी ने मातृ शक्ति संवाद के माध्यम से महिलाओं को पार्टी में जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने नैनीताल के हल्द्वानी में मातृशक्ति समाज कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को महिलाओं का सहयोग मिल रहा है, उसी की तर्ज पर दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी को सहयोग मिला था। इसी के तहत महिलाओं के दम पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 


उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों में उत्तराखंड की जड़ें भ्रष्टाचार से खोखली हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप की सरकार आती है तो सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी और उत्तराखंड की जनता को भी कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, उसी की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सरकार बनने पर उत्तराखंड में काम करेगी और यहां के लोगों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More