डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में  वॉशरूम का रास्ता पूछने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में वॉशरूम का रास्ता पूछने के बहाने जावेद नाम के व्यक्ति ने तीमारदार नाबालिग को पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गईं । शोर मचाने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने नाबालिग को बचाया, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची अस्पताल में भर्ती हैं और 17 साल की उसकी बहन तीमारदारी में लगी है। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। उसने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई। वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा व पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसटीएच में हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया तो आरोपी पुलिस से अभद्रता पर आमादा हो गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attempt to rape a minor on the pretext of asking directions to the washroom Attempt to rape a minor on the pretext of asking directions to the washroom in Dr. Sushila Tiwari Government Hospital Dr. Sushila Tiwari Government Hospital Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More