ऑडियो–ब्लैकमेलिंग मामला : अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर हरिद्वार कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अदालत से उर्मिला सनावर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) हासिल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से जांच से बच रही थीं और नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुईं।

रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी कराए जाने के बाद ज्वालापुर थाना पुलिस भी अपने स्तर से कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वारंट जारी होने के साथ ही पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और निष्कासित पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की तलाश तेज कर दी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दो मुकदमे वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़े हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह-आरोपी हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में ब्लैकमेलिंग का एक अलग मामला दर्ज कराया गया था।मामले के अनुसार 24 मार्च 2025 को पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि होली के दिन एक परिचित युवक राघव के फोन के बाद एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं। ट्रू कॉलर पर जांच करने पर उस नंबर पर राघव का नाम प्रदर्शित हुआ। आरोप है कि 21 मार्च को उर्मिला सनावर ने मैसेज कर बताया कि ये तस्वीरें उसे राघव से मिली हैं और इसके बदले पैसे की मांग की गई। अगले दिन वही तस्वीरें पीड़िता की मां के मोबाइल पर भी भेजी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने न तो पुलिस के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराए और न ही जांच में सहयोग किया। इसके बाद मजबूरन पुलिस ने अदालत का रुख कर गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Actress Urmila Sanawar Audio blackmailing case: Non-bailable warrant issued against actress Urmila Sanawar by Haridwar court haridwar news Non-bailable warrant issued by Haridwar court uttarakhand news अभिनेत्री उर्मिला सनावर उत्तराखण्ड न्यूज हरिद्वार कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More