भारी बारिश के अलर्ट के चलते बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 12, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अलर्ट अवधि के दौरान किसी भी यात्री को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ धाम यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। डेंजर जोन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24 घंटे जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत खोला जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, जबकि नदी के जलस्तर की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Badrinath dehradun news Due to heavy rain alert heavy rain alert Hemkund Sahib and Kedarnath Yatra postponed till August 14 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज बदरीनाथ भारी बारिश का अलर्ट हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More