बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण : मेयर गजराज बिष्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा यह  विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मेयर बिष्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हल्द्वानी में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबे समय से लंबित अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। उन्होंने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुनर्वास की पात्रता से दंगाई और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बाहर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मौखिक अनुरोध करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।पत्र में मांग की गई है कि पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी हो और पात्रता तय करते समय आपराधिक पृष्ठभूमि का भी संज्ञान लिया जाए।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में रलवे भूमि से बेदखली पर रोक लगाने से इनकार करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रभावित लोगों को उसी स्थान पर पुनर्वास का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पुनर्वास में मदद दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमलया बागची की पीठ ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को 19 मार्च से 31मार्च तक क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वे का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति और पीएम आवास योजना के तहत उनकी पात्रता का सत्यापन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

अदालत ने कहा है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और अगली सुनवाई से पहले विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अब स्थानीय लोगों की नजरें सर्वे प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं, जिन्हें आगामी निर्णय के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura Railway Land Case: Mayor Gajraj Bisht welcomed the Supreme Court's decision Haldwani Mayor Gajraj Bisht welcomed the Supreme Court's decision Haldwani news saying it was an important step towards development uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More