बीबीए एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के बादामवाला इलाके में 20 वर्षीय बीबीए एलएलबी के छात्र अंश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

 

अंश गुप्ता उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीबीए एलएलबी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) की पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया है कि वह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे और इन दिनों उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उन्होंने परिवार से सामान्य बातचीत की और फिर अपने कमरे में चले गए। शाम को वह अपनी मां को योग क्लास छोड़कर आए थे। योग क्लास से लौटने पर मां ने घर का गेट खुला पाया और बेटे को कमरे में अचेत अवस्था में देखा। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद में ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

बेटे की मौत की खबर से अधिवक्ता पिता विवेक गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिवार में मां और 14 वर्षीय बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BBA LLB student BBA LLB student dies under suspicious circumstances crime news death under suspicious circumstances dehradun news police launch investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज बीबीए एलएलबी का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More