गांव में घास लेने जा रही महिलाओं पर भालू ने किया अचानक हमला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के जखोली ब्लॉक के बधाणी ताल क्षेत्र के धारकुड़ी गांव में घास लेने जा रही महिलाओं के समूह पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में सात महिलाओं को चोट आई हैं। एक महिला गंभीर घायल है। घायल महिला में एक गर्भवती भी शामिल है। जागरूकता के चलते समूह में जा रही महिलाओं की सूझबूझ से सभी की जान बच पाई और सभी भालू को भगाने में कामयाब रही।

 

जानकारी के अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र बधाणी बीट में धारकुड़ी गांव की सात महिलाएं घास लेने गई। झुंड में जा रही महिलाएं जैसे ही घास काटने के लिए तैयार होने लगी तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया। सातों महिलाएं चिल्लाते हुए एक दूसरे का बीच बचाव करने लगीं। दरांती और स्वाल्टे से भालू को भगाने लगी इसी बीच एक महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि सभी को चोटें आई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सभी घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार लाया गया, जहां गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जबकि कुछ को अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। घटना के बाद वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जखोली के नेतृत्व में संपूर्ण टीम क्षेत्र में तैनात है। वन विभाग ने भालू की सक्रियता को देखते हुए 20 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम भी क्षेत्र में गठित कर दी है, जो क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। कैमरा ट्रैप लगाकर भालू पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

घायल महिलाओं मैं 55 वर्षीय कीड़ी देवी पत्नी प्रेम सिंह (गंभीर घायल), 32 वर्षीय पिंकी देवी (गर्भवती महिला), 27 वर्षीय सीमा देवी पत्नी सूरज सिंह, 26 वर्षीय अनु देवी पत्नी धनवीर सिंह, 39 वर्षीय सोना देवी पत्नी दीपक सिंह, 33 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी प्रकाश सिंह, 35 वर्षीय फूल देवी पत्नी महावीर सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A bear suddenly attacked women going to collect grass in the village bear terror in the village rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गांव में घास लेने जा रही महिलाएं गांव में भालू का आतंक भालू ने किया अचानक हमला रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More