उत्तराखंड में जड़े जमाने से पूर्व ही टूटने लगी आप की शाख, मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल अजय कोठियाल के साथ ही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी दिया पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा एवं वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के साथ ही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने भी पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरा थे। कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

कर्नल कोठियाल के इस्तीफे के बाद भूपेश उपाध्याय ने भी आप पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दें दिया अपने इस्तिफे के पत्र मे भूपेश ने लिखा की आदरणीय केजरीवाल जी आपके द्वारा मुझे आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली समझाने के बाद मैंने आपके समक्ष 24 अगस्त 2021 को पार्टी की सदस्यता ली थी। पार्टी की सदस्यता दिलवाने से पूर्व आपके द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली व विचारधारा जो मुझको समझायी गयी थी पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महसूस हुआ कि पार्टी उन चीजों से बहुत दूर है और आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली आम उत्तराखण्डी व उत्तराखण्ड के हित में नहीं है। इसी कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता ने पार्टी को ठुकराया, आपके व आपके प्रदेश प्रभारी द्वारा पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी से पार्टी की उत्तराखण्ड व प्रदेश वासियों के प्रति सोच स्पष्ट होती है। आपके द्वारा जबरन थोपे गए प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी उत्तराखण्ड में ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेंटों की तरह प्रदेश में पार्टी को हांक कर अपने निजी हितों को साधने का काम कर रहे हैं। इन स्थितियों में में स्वयं को पार्टी के अंदर असहज महसूस कर रहा हूँ, अतः आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। आपसे निवेदन है कि तुरन्त मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aam aadami parti news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More