बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जेल में बंद मंत्री के भतीजे ने करवाई थी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में बीते 2 फरवरी को हुई बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बंटी उर्फ विकास की हत्या प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के जेल में बंद भतीजे अरविंद आंजना ने 15 लाख रुपये सौदा कर करवाई थी। मंत्री आंजना का भतीजा अरविंद आंजना पूर्व में हुए विकास प्रजापत मर्डर केस में प्रतापगढ़ जेल में बंद था। वहीं पर उसकी मुलाकात कुख्यात बदमाश अजयपाल से मुलाकात हुई थी। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि गत 2 फरवरी को विकास उर्फ बंटी आंजना की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर लिया था। मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने लगातार मध्य प्रदेश में तलाशी अभियान शुरू कर रखा था। मुख्य अभियुक्त अजयपाल जाट और कृष्ण पाल सिंह उर्फ कान्हा सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। इनको शरण देकर सहयोग करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   


सुपारी मिलने के बाद बंटी उर्फ विकास की गई थी रैकी
एसपी राजन के अनुसार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि प्रतापगढ़ जेल में बंद रहने के दौरान अरविंद आंजना के कहने के पर उन्होंने बंटी की हत्या को अंजाम दिया था। अरविंद ने वहां बंटी उर्फ विकास की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसके बाद अरविंद आंजना को छोटी सादड़ी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। हत्या की सुपारी मिलने के बाद आरोपी लगातार विकास उर्फ बंटी की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही 2 फरवरी को उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मंत्री आंजना ने सार्वजनिक रूप से की थी हत्या की चर्चा
इस मामले में कुछ दिनों पूर्व प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से भाषण के दौरान बीजेपी की ओर से दिए जा रहे धरने पर निशाना साधा था। सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा था कि बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है। उनका भतीजा हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। आंजना ने कहा कि उसका इरादा मारने का नहीं था। केवल मारपीट कर विकास प्रजापत को छोड़ दिया गया था, लेकिन अब बंटी हत्याकांड में आरोपियों का कबूलनामा सामने आने के बाद इस पर राजनीति और गरमा गई है।
बीजेपी ने जमकर बोला था आंजना पर हमला
उल्लेखनीय है कि बंटी उर्फ विकास आंजना की हत्या को लेकर उसके पिता बाबूलाल आंजना ने सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के भांजे विक्रम आंजना पर हत्या करवाने के आरोप लगाए थे। बीजेपी ने इस पूरे मामले में 7 दिन तक धरना दिया था। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। निम्बाहेड़ा में दिए गए इस धरने में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल हुए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big disclosure in the murder of BJP worker crime news rajsthan news the nephew of the jailed minister had got the murder done

More Stories

राजस्थान

सीआईडी/पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी 60 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों […]

Read More
राजस्थान

धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथासामर्थ्य, यथासंभव योगदान अवश्य दें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]

Read More
राजस्थान

शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद लेकर फरार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]

Read More