हाई कोर्ट नैनीताल का बड़ा आदेश :  रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर राज्य चुनाव आयोग से तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के दिए आदेश  

ख़बर शेयर करें -
  1.  

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के आरक्षण से जुड़े एक अहम मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए राज्य चुनाव आयोग से तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तीन दिन बाद तय की है।

यह सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद्र मैथाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ में हुई। मामला रुद्रप्रयाग जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी विजय लाल द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

याचिकाकर्ता विजय लाल ने अपनी जनहित याचिका में कहा है कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से अब तक रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को कभी आरक्षित घोषित नहीं किया गया। जबकि राज्य गठन को लगभग 26 वर्ष हो चुके हैं और अब अगला विधानसभा चुनाव भी निकट है। याचिका में उल्लेख किया गया है कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की आबादी पर्याप्त संख्या में है, इसके बावजूद सीट लगातार सामान्य श्रेणी (जनरल) में ही रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार को कई बार प्रत्यावेदन दिए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। राज्य चुनाव आयोग ने इस मामले को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के स्तर पर भेजा, लेकिन अब तक वहां से भी कोई निर्णय सामने नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह तीन दिन के भीतर इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। याचिका में अदालत से मांग की गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट को आरक्षित घोषित किया जाए, ताकि संबंधित वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case Pertaining to the Reservation of the Rudraprayag Assembly Seat Major Order from the Nainital High Court: Directs the State Election Commission to Clarify the Status of the Rudraprayag Assembly Seat Within Three Days Nainital/Rudraprayag News Orders State Election Commission to Clarify Position Within Three Days Uttarakhand High Court Nainital uttarakhand news उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल/रुद्रप्रयाग न्यूज राज्य चुनाव आयोग से तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के दिए आदेश रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के आरक्षण से जुड़ा मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More