मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कर्णप्रयाग। यहां अचानक चट्टान गिरने से आये मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 08 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास अचानक चट्टान गिरने के कारण एक बाईक सवार मलबे में दब गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आरक्षी हर्षवर्धन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। बाइक सवार जगदीश सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह, 43 वर्ष,निवासी- भटोली, कर्णप्रयाग, चमोली कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आते हुए उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया गया तत्पश्चात उक्त शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इस दौरान रेस्क्यु टीम में एसआई मनमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह गुसाईं, कांस्टेबल हर्ष लाल,  दीपक कुमार, प्रदीप बिष्ट, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेन्द्र सैलानी, कमल सिंह एवं भूपेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bike rider dies due to debris Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More