हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। सोमवार की देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट में रहता है। अपनी बाइक संख्या बीआर 05एवाई-2617 से लगभग 10:45 बजे हल्द्वानी से अपने घर गोरापड़ाव को जा रहा था। इसी दौरान तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर व हाथ बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंडी चौकी प्रभारी के साथ कोतवाल राजेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल के निरीक्षण के बाद कोतवाल राजेश कुमार ने वहां के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। बताया जा रहा कि युवक सुनार का काम करता है, और हाल ही में उसने गोरापड़ाव गौला गेट के समीप ही अपनी दुकान खोली थी। मृतक को 108 एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए एसटीएच अस्पताल में भिजवा दिया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से जल्द मामले का खुलासा कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike rider going from Haldwani to Lalkuan collided with unknown vehicle Bike rider going from Haldwani to Lalkuan died in collision with unknown vehicle died Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More