नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के भल्ले गांव में कार व बाइक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गयी। दंपती हापुड़ से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे भल्ले गांव में कार व बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर से बाइक सवार दंपती सड़क में दूर छिटक गए व मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। दंपती की पहचान पंकज उम्र 35 वर्ष पुत्र भीम पाल व उनकी पत्नी संगीता उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि दंपती हापुड़ उप्र से बाइक से केदारनाथ यात्रा को जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया। कार सवार का पता किया जा रहा है। वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास झडकुला में बस और टैंपो ट्रैवल में टक्कर हो गई। जिसमें चालक सहित कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को चिकित्सालय जोशीमठ ले जाया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]