काशीपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा कलां निवासी मोहम्मद आसिफ हुसैन ( 45 ) पुत्र स्व. शाहिद हुसैन बीते रविवार को अपनी पत्नी रुखसाना को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के ग्राम अलियावाला में दवा दिलाने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा के ग्राम सरकड़ा के पास तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आकर दंपती घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आसिफ हुसैन को मृत घोषित कर दिया। यूपी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रुखसाना के दोनों कूल्हों, रीढ़ की हड्डी व पसली में गंभीर चोटें आई हैं। वह अपने पीछे तीन बेटे शाहजाद (25), सादाब (20) और सरफराज (18) व तीन बेटी सानिया ( 18 ), मुस्कान ( 16 ) व अरशिया (11) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
मोहम्मद आसिफ हुसैन ने बीती चार फरवरी को अपने बड़े बेटे शाहजाद का मुरादाबाद क्षेत्र में निकाह किया था। परिवार में शादी को लेकर खुशियां थीं। एकाएक 20 दिन बाद हादसा हो गया। दो बेटे व तीन बेटियां पढ़ाई कर रहीं हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मोहम्मद आसिफ पर ही थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]