आयरन लेडी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस की आयरन लेडी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं ने भागीदारी कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांसुमन अर्पित किए।

 
कार्यक्रम में जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जन सम्मिलित हुए, वहीं भाजपा से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, नैनीताल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभा के दौरान सभी नेताओं ने स्वर्गीय डॉ इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भावपूर्ण शब्दों में उन्हें याद किया। 
 
उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि डॉ इंदिरा हृदयेश न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थीं बल्कि एक संवेदनशील जननेता भी थीं जिन्होंने हल्द्वानी शहर को एक नई पहचान देने के साथ ही समूचे उत्तराखंड के विकास के लिए अहम कार्य किए। जिसके चलते स्व. इंदिरा जी आज भी यहां के विकास में दिखाई देती है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएं और उनकी दूरदृष्टि आज भी जनसेवा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress and BJP leaders paid tribute Haldwani news Iron Lady and former Cabinet Minister Late Dr. Indira Hridayesh On the fourth death anniversary of Iron Lady and former Cabinet Minister Late Dr. Indira Hridayesh uttarakhand news आयरन लेडी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश उत्तराखण्ड न्यूज चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More