उत्तराखंड में जल्द ही बदला जाएगा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कवायद तेज हो गई है। बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीयमंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के साथ ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

बीजेपी संगठन चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर के लक्ष्मण द्वारा शुक्रवार को एक लेटर जारी करते हुए तीन राज्यों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी जहां केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को दी गई है, तो वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रवि शंकर प्रसाद को दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। अब संगठन राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवा कर किसी नए चेहरे को मौका दे सकता है। बीजेपी में कई ऐसे चेहरे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news BJP's new state president will be elected soon BJP's state president will soon be changed in Uttarakhand dehradun news Uttarakhand BJP State President uttarakhand news उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड न्यूज जल्द ही चुना जाएगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष देहरादून न्यूज बीजेपी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More