एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊ और पार्टी के झंडों के साथ किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड के तीन दिनी दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊ और पार्टी के झंडों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहने महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष सांस्कृतिक रंग दिया। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों तक कार्यकर्ता स्वागत के लिए कतारबद्ध नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

दौरे के दूसरे दिन 29 मई को नितिन नवीन टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।इसके बाद वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, विपक्ष की गतिविधियों व सरकार की जनछवि जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी इस बार बड़े आयोजनों के बजाय लाभार्थियों तक सीधा संपर्क और छोटे लेकिन प्रभावी कार्यक्रमों पर ज्यादा फोकस कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी रणनीति को लेकर नेताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

बैठकों के बाद नितिन नवीन शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में भाग लेंगे। दौरे के तीसरे दिन वे बूथ समिति, मंडल कार्यकारिणी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक एवं प्रदेश के दायित्वधारियों के साथ भी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी इस दौरे के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को और धार देने में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and party flags BJP Party News BJP workers accorded a warm welcome to the BJP National President at the airport with flowers dehradun news garlands traditional drums uttarakhand news Welcome of BJP National President at the Airport उत्तराखण्ड न्यूज एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन देहरादून न्यूज भाजपा पार्टी समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More