ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : NETGRID तकनीक से शव की पहचान कर पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -





खबर सच है संवाददाता 

 
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात शव की पहचान में गृह मंत्रालय के NETGRID पोर्टल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडे, मृतक का मोबाइल, क्रेटा कार और स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किए हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार 17मई को भगवानपुर थाना क्षेत्र में बहबलपुर से लव्वा गांव जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे एक युवक का शव मिला था। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव की फोटो NETGRID पोर्टल पर अपलोड की, जिसके जरिए मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर के रूप में हुई।


जांच में सामने आया कि कलीम अपने भाई कामिल के साथ काम की तलाश में भगवानपुर आया था। रात में दोनों धरोहर होटल में खाना खाने पहुंचे, जहां होटल संचालकों और उनके साथियों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कामिल मौके से भाग निकला, जबकि आरोपियों ने कलीम को बेरहमी से पीट दिया।हालत बिगड़ने और सांस बंद होने पर आरोपी शव को क्रेटा कार की डिग्गी में डालकर लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक आए।


पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर हसनपुर मदनपुर पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


पकड़े गए आरोपी—

सौरभ चौहान निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, अंकित कुमार निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, हर्ष चौहान निवासी खुब्बनपुर भगवानपुर, अनमोल सैनी निवासी सलेमपुर राजपूताना गंगनहर तथा विशाल सैनी निवासी सोना सईद माजरा, गागलहेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी पढ़े-लिखे युवक हैं और बीटेक व बी-फार्मा जैसे कोर्स कर चुके हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Blind murder solved after identifying the body using NETGRID technology Blind murder solved: Police arrested five murder accused after identifying the body using NETGRID technology crime news five murder accused arrested by police haridwar news NETGRID तकनीक से शव की पहचान कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज हत्या के पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More