सिंचाई नहर में मिला एक नवजात का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

मोटाहल्दू। रविवार प्रात: क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के भगवानपुर दुर्गादत्त गांव में नहर से खेत में जा रही सिंचाई नहर में एक नवजात का शव मिला है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

निवर्तमान ग्राम प्रधान जयपुर खीमा सीमा पाठक के पति समाजिक कार्यकर्ता कीर्ती पाठक को ग्रामीण गोपाल दत्त जोशी ने खेत में नवजात के शव होने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली लालकुआं पुलिस को सूचना देकर बताया कि भगवानपुर दुर्गा दत्त के ग्रामीण गोपाल दत्त जोशी के खेत में एक अज्ञात नवजात का शव पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

 

सूचना पर लालकुआं कोतवाल डी एस फर्तयाल, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी, एसआई पूरन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा के साथ ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को खेत से निकालकर उसकी जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर हल्के चोट के निशान हैं। बताया कि नवजात के शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि यह मामला नजदीक क्षेत्र का ही लग रहा है। यदि यह शव दूर से आया होता है तो अधिक चोट के निशान होते। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a newborn found in irrigation canal Motahaldu News police sent for post-mortem uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More